
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 1 जुलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कहा कि सरकार का लक्ष्य 2029 तक एमबीबीएस की सीटें 3400 से अधिक बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या मात्र 6 थी, वहीं आज यह बढ़कर 15 हुई और 9 नए कॉलेज निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पीजी की सीटें 289 से बढ़ाकर 1043 की, इनके अलावा पी.जी. डिप्लोमा की भी 155 सीटें की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए वर्ष 2014 से अब तक 3,798 डॉक्टरों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु भी 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की गई है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा की प्रदान की जा रही है। वहीं, आयुष्मान भारत व चिरायु योजना में लगभग 1 करोड़ 33 लाख से अधिक गरीबों को 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है।