
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंशुल कंबोज को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई दी है। सीएम ने मोबाइल पर बात करते हुए अंशुल को शुभकामना दी।
करनाल के अंशुल कंबोज इस समय इंग्लैंड में और उन्होंने वहीं से कॉल के माध्यम से सैनी से बात की। सैनी ने कहा कि इंग्लैंड में चल रही टेस्ट मैच सीरीज के लिए करनाल के लाल अंशुल कंबोज का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होना समस्त हरियाणा वासियों के लिए गर्व और उल्लास का विषय है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की माटी में खेलकर इस मुकाम तक पहुँचने वाले होनहार बेटे अंशुल को आज वीडियो कॉल के माध्यम से हार्दिक बधाई और शुभकामना प्रेषित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।