
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने प्रोफेसर असीम कुमार घोष को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर चंडीगढ़ स्थित राज भवन में मुलाकात कर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रो. घोष एक अनुभवी शिक्षाविद् और कुशल प्रशासक हैं, जिनका अनुभव और दूरदृष्टि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वंदना पोपली ने अपने संदेश में कहा, “प्रो. असीम कुमार घोष की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से राज्य को सुशासन, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में नई दिशा मिलेगी। हम सभी को उन पर गर्व है और आशा है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश और अधिक प्रगति करेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह निर्णय राज्य हित में एक दूरदर्शी कदम है।