image file source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 16 अक्टूबर। गुरुग्राम में कल देररात नशे में धुत एक कार सवार ने पुलिस राइडर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक पुलिसकर्मी उछल कर सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट पर जा गिरा। वहीं, दूसरा पुलिसकर्मी उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। टक्कर लगने के बाद भी चालक नहीं रूका और कार को भागते रहा। आगे से एक पुलिस गाड़ी के आने पर उसने कार रोकी। जिसके बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों घायल साथियों को अस्पताल मंे भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थित बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ निवासी श्याम गुरुग्राम पुलिस में सिपाही है। श्याम की ड्यूटी करीब एक महीने से सदर थाने के अंतर्गत् राइडर नंबर 17 पर है। एसपीओ सतीश की भी उसके साथ ड्यूटी थी। कल देर रात को सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और उनकी टीम सीएनजी पंप के पास बेरिगेटिंग कर वाहनों की जांच कर रही थी। देररात करीब एक बजे श्याम एसपीओ सतीश के साथ राइडर सायरन बताते हुए गश्त कर रहा था। जब वे यदुवंशी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक वरना कार ने उनकी राइडर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही श्याम तो पास ही ग्रीन बेल्ट में जा गिरा, जबकि एसपीओ सतीश उछलकर गाड़ी के शीशे पर जा गिरा।
शीशे पर गिरने के बाद वह उछलकर कार के बोनट पर आधा लटका रह गया। हादसे के बाद चालक ने रूकने के बजाय कार को दौड़ा दिया। करीब 70 मीटर दूर जाने के बाद चालक को एसएचओ मोबाइल वैन आती दिखाई दी तो उसने अपनी कार को रोक दिया। जिस पर पुलिस ने उसे मौके से काबू कर लिया। आरोपी शराब के नशे में था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है।



