Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 25 सितंबर। गुरुग्राम में देररात एक 21 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह से जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी नाथूपुर थाना डीएलएफ-फेज 3 को ईवीआर 250 के माध्यम से एक सूचना गांव नाथूपुर में हनुमान मंदिर के पास एक युवक की चाकू से गला काटने के संबंध में प्राप्त हुई।
पुलिस तुरंत बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बने कमरा नंबर-77 में पहुंची। वहां एक युवक लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी और गर्दन पर घाव का निशान था। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफ.एस.एल., डॉग स्क्वाड व सीन-ऑफ-क्राइम की टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घटनास्थल से 1 खून से सना हुआ चाकू बरामद किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सूचना पाकर मोर्चरी पर पहुंचे पिता ने एक लिखित शिकायत में पुलिस को बतलाया कि वे भाई हैं और उसके पिता का नाम डोरीलाल है। उसका छोटा भाई छत्रपाल पिता के साथ आए दिन गली-गलौज करता है, जिसके चलते उसके पिता ने छत्रपाल के हिस्से की जमीन भी 20 सितंबर को उसके नाम करा दी थी। इस वजह से छत्रपाल उसके साथ रोज लड़ाई-झगड़ा करने लगा। मेरा बेटा राहुल (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव रामई, जिला एटा (उत्तर-प्रदेश) काम की तलाश में गुरुग्राम आया था। हमारे ही गांव के लड़कों (यदुवीर, ओमबीर, अनमोल, महेंद्र और बॉबी) के साथ नाथूरपुर गांव में किराये के कमरे पर रहता था। उसे प्राप्त चला कि उसके बेटे राहुल की कल रात को किसी ने गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी। उसे शक है कि उसके बेटे राहुल की हत्या उसके भाई के लड़के ने गांव के लड़कों के साथ मिलकर की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
अपराध शाखा सेक्टर-43 प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा और पुलिस चौकी नाथूपुर प्रभारी सुभाष, इन्चार्ज की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले में 2 आरोपियों को आज दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सचिन (उम्र-19 वर्ष) और बॉबी (उम्र-20 वर्ष) दोनों निवासी गांव रमई जिला एटा (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सचिन और राहुल आपस में भाई (ताऊ का लड़का) है। सचिन गाजियाबाद में रहकर मजदूरी का काम करता है। सचिन ने बताया कि उसके दादा डोरीलाल ने उनके हिस्से की जमीन ताऊ मनवीर के नाम कर दी थी, जिसकी रंजिश रखते हुए सचिन ने बॉबी (जो मृतक राहुल के साथ कमरे पर रहता था व मजदूरी करता था) के साथ संपर्क किया। बॉबी 4 दिन पहले सचिन के साथ गाजियाबाद रहकर भी आया था। बॉबी (राहुल के साथ कमरे पर रहता था) ने राहुल से कहा कि मैं (बॉबी) बाहर सोऊंगा और मोबाइल अंदर कमरे पर चार्ज लगा दिया है, तो कमरा अंदर से बंद मत करना। उसके बाद बॉबी सचिन को लेने मैट्रो स्टेशन चला गया और दोनों देररात करीब 2 बजे गांव नाथूपुर में कमरे पर पहुंचे। उस समय राहुल कमरे में सो रहा था। सचिन ने लगभग 3 बजे सोए हुए राहुल के गले पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।




