Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह अचानक एक तीन मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी एक जूता फैक्ट्री में आग लगी थी।

बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक तीन मंजिला जूते चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में आग लगते ही पूरे इलाके में धुआं फैल गया और अफरा तफरी मच गई। मजदूर समय रहते बाहर निकल आए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को फोन किया गया। दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग फैक्ट्री के किस हिस्से से शुरू हुई और क्यों लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमकल अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बता दें कि यह सप्ताहभर में दूसरी इस तरह की वारदात है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी एक जूता फैक्ट्री में आग लगी थी। गर्मी बढ़ने की वजह से आगजनी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भविष्य में बवाना, नरेला जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में आगजनी के मामले बढ़ने की संभावना है।




