Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 22 दिसंबर। गुरुग्राम पुलिस ने एक फॉर्महाउस पर छापा मारकर 16 नाइजीरियनों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 3 लाख 20 हजार रुपये नकद और 5 लाख रुपये की शराब भी बरामद की है। इनमें 24 पेटी महंगी शराब तथा 16 पेटी बियर शामिल है। गिरफ्तार सभी 16 विदेशियों को किया डिपोर्ट जाएगा।
इस बीच, पुलिस उपायुक्त दक्षिण गुरुग्राम डॉ. हितेश यादव ने कहा कि न्यू ईयर पर गुरुग्राम पुलिस की नजर फार्म हाउसों पर भी रहेगी। इलाके में किसी भी अवैध गतिविधि पर संचालकों तथा आयोजकों को भी जेल की हवा खानी होगी।
पुलिस से मिली जानकारी के पुलिस थाना भौंडसी को आज अपने विश्वसनीय सूत्रों से एक सूचना म्स्।ळ।छज् थ्।त्ड ठ-2 ठमीसचं ळतममद में फार्म हाउस मालिक व मैनेजर द्वारा विदेशी नागरिकों को इकठ्ठा करके अवैध रूप से पार्टी करने, शराब परोसने व जुआ खिलाने के संबंध में प्राप्त हुई। पुलिस ने तुरंत वहां पर रेड की। वहां पर विदेशी नागरिक डीजे बजाकर नाच रहे थे और गोलनुमा टेबल पर चारों तरफ बैठकर शराब पी रहे थे व ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस द्वारा फार्म हाउस के कार्यरत बाउंसर व उपरोक्त विदेशी नागरिकों को काबू किया गया। जिनकी पहचान इस प्रकार है – 1. ब्रह्मप्रकाश, 2. संतोष दोनों निवासी सिरहोल सैक्टर 17/18 जिला गुरुग्राम (हरियाणा), 3. 3. CHINONSO STANLEY OKORIE S/O PLPROE R/O LAGOS CITY H.NO. 104 LEKKI PHASE-1 MOGROA. – PRESENT.ADD. WARD NO. 6 PACHVAI APARTMENT MAHROLI DELHI, 4.GODDAY NMOMY S/O NMOMYE R/O LAGOS CITY H.NO. 104LEKKI PHASE-1 MOGROA. – PRESENT ADD. WARD NO. 6 PACHVAI APARTMENT MAHROLI DELHI, 5.OBI CHIEMELU NICHOLAS S/O OBI ANIEGOKA R/O LAGOS CITY H.NO 15 STATTEITE TOWN NIAGRIA- PRESENT ADD- H.NO. 20, SUNIL DAYAL R/O SHAPURA DELHI, 6. EMMANUEL S/O OKORONKWO R/O 31 MACARIOUS NIGERIA PRESENT ADD-H.NO. 13- MEHRAULI DELHI, 7. CLAROK S/O DION R/O 18 ABIDJAN COTE D IVOIRE IVORY COAST PRESENT ADD- H.NO. 2 RAJU PARK KHANPUR DELHI, 8. PRINCE S/O MAFOR R/O AZIKIWE ROAD H,NO 25 NIGERIA PRESENT ADD- SECTOR-85 FARIDABAD, 09. ΙΝΝOCET S/O OHGWAM R/O H.NO. C-5 NIGERIA. PRESENT ADD. H.NO. GALI NO 8 CHHATERPUR DELHI, 10.EMMANUEL S/O MATTHEW R/O H.NO. 5 LAGOS CITY NIGERIA PRESENT ADD-H.NO. 8 AM ISLAM COLONY MEHROLI DELHI, 11. BENARD S/O ONUORAH R/O H.NO. 71 ASABA DELTA STATE NIGERIA PRESENT ADD- GALI NO. 23 PAWAR GYM HOUSE CHANAKYA PLACE PART ONE DELHI, 12. SAMUEL S/O SIMON R/O H.NO. 43602 IMO STATE NIGERIA PRESENT ADD KUMPUR FOOD EXTENTION RAJU PARK DELHI, 13.CHIKELUO S/O NZEGWU R/O H.NO. 2 ΜΜΙΑΤΑ ΑΝΑΜ ΑNAMBRA CITY NIGERIA PRESENT ADD- APAAR NURSING HOME BINDAPUR EXTENTION DELHI, 14. OKEFOR S/O CHINEDU R/O VILL DURU NIGERIA PRESENT ADD MUNIRKA DELHI, 15.BLESSING D/O OKOYE R/O EDO STATE NIGERIA AGE- 31 YRS P-ADD J-125 RAMA PARK NEW DELHi, 16. JOSEPHINE D/O DESMOND R/O FGJAMA ACCRA NIGERIA PRESENT DD WARD NO-8 ANANTA APARTMENT MEHROLI DELHI AGE- 23 YRS, 17. CHIDINMA SANDRA W/O RICHIE D/O IHUARULAM R/O VILL-AWO- AWO-OMMA ΜΜΑ-IMO STATE NIGERIA AGE-33 YRS, PRESENT ADD-147 F-BLOCK JAWAHAR PARK OMPARKESH APARTMENT SAKET DELHI, 18. PEACE D/O EZE R/O H.NO 7 NEW BENIN CITY NIGERIA AGE- 27 YRS. PRESENT ADD. H.NO 203 MOHAN GARGEN DWARKA DELHI। पुलिस ने विदेशी नागरिकों से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा जो अपने वीजा पासपोर्ट नहीं दिखा पाए। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ अवैध रूप से पार्टी करने, जुआ खेलने/खिलाने व अवैध रूप से शराब पीने/परोसने पर संबंधित अधिनियम (विदेशी अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम व ठछै की धाराओं के तहत पुलिस थाना भोंडसी में अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से 3 लाख 20 हजार रुपये की नकदी, लगभग 5 लाख रुपये की शराब व ताश की गाड़ियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी बाउंसर ब्रह्मप्रकाश व संतोष को अभियोग में शामिल अनुसंधान किया गया। इस मामले में 16 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके अभियोग में आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।



