Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 18 नवंबर। दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉक्टर उमर नबी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो पकड़े गए जसीर के मोबाइल से बरामद हुआ है। वीडियो में डॉक्टर उमर सुसाइड बॉम्बर की पैरवी करता नजर आ रहा है और कुर्बानी की वकालत कर रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर उमर की जिहादी मानसिकता साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फरीदाबाद में डॉक्टर मुजम्मिल की गिरफ्तारी और दिल्ली ब्लास्ट से पहले बनाया गया था। वीडियो में डॉक्टर उमर अंग्रेजी में बोल रहा है जो उसने खुद रिकॉर्ड किया था।




