Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 18 नवंबर। हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह आज खुद अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने वहां चल रही जांच के बारे में जानकारी ली और जरूरी दिशानिर्देश दिए। आपको बता दें, आज सुबह से ही अल फलाह यूनिवर्सिटी में ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। ईडी द्वारा फरीदाबाद, दिल्ली समेत कुल 25 जगहों पर छापेमारी की जा रही है, जहां यूनिवर्सिटी से संबंधित वित्तीय जांच की जा रही है, की यूनिवर्सिटी का फंड कहां-कहां से आया है और कहां-कहां इसे खर्च किया गया है। माना जा रहा है कि ईडी की यह जांच अगले कई दिनों तक जारी रह सकती है।



