एक सप्ताह में अपराधियों की संपत्ति पर तीसरी बड़ी कार्यवाही
खांडसा निवासी अपराधी रिक्की द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई मार्केट पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त
गुरुग्राम पुलिस अपराधियों के रिकॉर्ड व उनकी अवैध संपति का विवरण एकत्रित करके उनके खिलाफ कर रही है प्रभावी कार्रवाई
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 23 दिसंबर। गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों का खाका तैयार किया गया है, जिनके द्वारा अपराधिक कार्य करके अवैध व अनैतिक तरीके से संपति अर्जित की गई है तथा उस संपत्ति के माध्यम से उन्हें आर्थिक लाभ मिलता है और वे आए दिन विभिन्न प्रकार की अपराधिक गतिविधियों/अपराधों को अंजाम देते हैं। गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों के अवैध निर्माण/संपति को नष्ट/ध्वस्त करने के लिए प्रभावी व ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस थाना सेक्टर-37 पुलिस ने एक कुख्यात व आदतन अपराधी के अवैध कब्जों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। अपराधी द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई मार्केट पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।
अपराधी का संक्षिप्त विवरणः आरोपी/अपराधी रिक्की (उम्र-29 वर्ष) पुत्र मदन हलवाई निवासी गांव खांडसा थाना सेक्टर-37 जिला गुरुग्राम का स्थायी निवासी है। वह बचपन से ही आवारा किस्म के लोगों के संपर्क में आकर अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने, हत्या, हत्या के प्रयास तथा अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है। आरोपी शातिर एवं चालाक प्रवृत्ति का है तथा कई बार जेल जा चुका है। वर्तमान में आरोपी अभियोग संख्या 351 दिनांक 10.12.2025 धारा आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-50 में जिला जेल भौंडसी में बंद है।
पुलिस द्वारा आरोपी की एकत्रित की जानकारी/सूचनाएं/तथ्यों में सामने आया है कि आरोपी ने एचएसआईआईडीसी की भूमि पर अवैध कब्जा करके लगभग 100 अस्थाई दुकानें एवं 10 पक्की दुकानें बना रखी थीं। जिनसे यह प्रतिमाह लगभग 5 से 6 लाख रुपये की अवैध वसूली कर रहा था। आज 23.12.2025 को इंस्पेक्टर मंजीत प्रबंधक पुलिस थाना सेक्टर-37 के नेतृत्व में लगभग 80 पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में डीटीपी अधिकारी आर.एस. बाठ, एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर संजय कुमार, ए.एम. अजय कुमार एवं एंफोर्समेंट अधिकारी मोहित के सहयोग से उक्त अवैध दुकानों को ध्वस्त (तोड़फोड़) किया गया। गुरुग्राम पुलिस ने घटनास्थल पर मुस्तैद रहकर यह कार्रवाई पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी रिक्की के विरुद्ध दर्ज आपराधिक अभियोगों का विवरण निम्न प्रकार से है…
1. अभियोग संख्या 176 दिनांक 19.07.2021 धारा 148, 149, 323, 309, 452, 506 IPC, थाना DLF-III, गुरुग्राम।
2. अभियोग संख्या 165 दिनांक 06.07.2021 धारा 195A, 34, 323, 506 IPC, थाना DLF-II, गुरुग्राम।
3. अभियोग संख्या 112 दिनांक 29.07.2020 धारा Arms Act, थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम।
4. अभियोग संख्या 88 दिनांक 03.02.2018 धारा 323, 507, 506, 34 IPC, थाना बावल, रेवाड़ी।
5. अभियोग संख्या 313 दिनांक 16.12.2018 धारा 147, 148, 149, 307, 120-B IPC व Arms Act, थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम।
6. अभियोग संख्या 314 दिनांक 10.05.2011 धारा 307, 34 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना सिटी, गुरुग्राम।
7. अभियोग संख्या 315 दिनांक 25.06.2013 धारा 25-54-59 Arms Act, थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम।
8. अभियोग संख्या 176 दिनांक 29.06.2011 धारा 25-54-59 Arms Act, थाना मानेसर, गुरुग्राम।
9. अभियोग संख्या 317/2012 धारा 302 IPC, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
10. अभियोग संख्या 302/2018 धारा 323, 506 IPC, थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
11. अभियोग संख्या 158/2017 धारा 174-A IPC, थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम।
12. अभियोग संख्या 22/2022 धारा 174-A IPC, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
13. अभियोग संख्या 157/2017 धारा 174-A IPC, थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम।
14. अभियोग संख्या 431/2020 धारा 174-A IPC, थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
15. अभियोग संख्या 65/2020 धारा 174-A IPC, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम।
16. अभियोग संख्या 398/2020 धारा 174-A IPC, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम।
17. अभियोग संख्या 1188/2020 धारा 174-A IPC, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम।
18. अभियोग संख्या 1177/2020 धारा 174-A IPC, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम।
19. अभियोग संख्या 689/2015 धारा 174-A IPC, थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
20. अभियोग संख्या 469/2015 धारा 174-A IPC, थाना DLF फेज-II, गुरुग्राम।
21. अभियोग संख्या 186/2021 धारा 506 IPC, थाना DLF फेज-III, गुरुग्राम।
22. अभियोग संख्या 161/2015 धारा 307, 34 IPC, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
23. अभियोग संख्या 230/2019 धारा 506 IPC, थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम।
24. अभियोग संख्या 310/2013 धारा 398, 401 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
25. अभियोग संख्या 43/2015 धारा 307 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना DLF फेज-II, गुरुग्राम।
26. अभियोग संख्या 342/2015 धारा 25-54-59 Arms Act, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
27. अभियोग संख्या 163/2016 धारा 25-54-59 Arms Act, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
28. अभियोग संख्या 161/2016 धारा 148, 149, 323, 452, 395 IPC, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
29. अभियोग संख्या 199/2017 धारा 307, 386, 398, 212 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना बावल, रेवाड़ी।
30. अभियोग संख्या 196/2017 धारा 307, 506, 34 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
31. अभियोग संख्या 351 दिनांक 10.12.2025 धारा Arms Act, थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम।



