
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 5 अगस्त। फरीदाबाद में यूं तो नगर निगम अपने भ्रष्टाचार और करगुजारियों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन अबकी बार जो मामला सामने आया है वह फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का जो दशहरा मैदान है जहां पर हमेशा हर साल बड़ी धूमधाम के साथ दशहरा मनाया जाता है। इस ग्राउंड में ही स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस भी मनाया जाता है, लेकिन इस ग्राउंड को अब डंपिंग यार्ड बना दिया गया है, जहां पर शहर का सारा कूड़ा निकालकर यहां डाला जाता है। अब सबसे बड़ी बात है कि 15 अगस्त बहुत नजदीक आ रही है और इसके बाद दशहरा का मेला भी लगने वाला है। कैसे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस कूड़े को यहां से हटाकर इस जगह को परेड ग्राउंड या मेला ग्राउंड बना पाते हैं यह देखने वाली बात होगी।
दशहरा ग्राउंड में आज चारों तरफ कूड़ा कचरा, कीचड़, जलभराव दिखाई देता है। नगर निगम ने शहर का कूड़ा हटाने के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन ठेकेदार ने अपनी सुविधा को देखते हुए दशहरा मैदान को ही डंपिंग जोन बना दिया। अब स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां की जानी है। उसके बाद दशहरा का मेला भी लगना है, उसकी भी तैयारी होनी है, लेकिन यहां फेंके गए कूड़े का निस्तारण कहां और कैसे होगा इसका भगवान ही मालिक है।
इस बारे में जब हमने नगर निगम बल्लभगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर कारण भगोरिया से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मातहत कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि 11 अगस्त तक सारे मैदान को पूरी तरीके से साफ और स्वच्छ बनाया जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि कूड़ा डालने के लिए पहले टेंडर जारी किया फिर अब कूड़ा हटाने के लिए दूसरा टेंडर जारी किया तो सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सरकार को ही राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हो रहे अतिक्रमण और अवैध इमारत बनाने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि इस मामले में भी वह अब सबसे सख्त कार्रवाई जल्द करने वाले हैं अवैध अतिक्रमण और अवैध इमारत बनाने वाले सावधान हो जाएं किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।