
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 25 अगस्त। हरियाणा प्रदेश में भाजपा द्वारा सभी जिलों में मंडल कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जा सके। इसी कड़ी में आज बल्लभगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने कार्यालय पर मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के साथ विशेष मीटिंग का आयोजन किया और पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए दिशानिर्देश दिए।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है, ताकि संगठन और पार्टी को मजबूती दी जा सके। इसलिए आज बल्लभगढ़ विधानसभा मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया, ताकि पार्टी की नीतियों का ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रचार-प्रसार किया जा सके और पार्टी को और मजबूती प्रदान की जा सके।
आपको बता दे मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ से इस बार तीसरी बार विधायक चुने गए थे और उससे पहले 2014 और 2019 में वह प्रदेश में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं।