Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 15 सितंबर। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में गुस्साए स्कूली छात्रों ने सड़क जाम कर दी। जिसके बाद वहां लंबा जाम लग गया। बल्लभगढ़ के मैन बाजार स्थित एक स्कूल के प्रबंधन ने दर्जनों छा‘त्रों को 10 मिनट लेट पहुंचने पर प्री एग्जाम देने से रोकते हुए स्कूल के बाहर खड़ा कर दिया था। मैन बाजार में ट्रैफिक जाम की सूचना मिलतेे ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और छात्रों से बातचीत की। इसके बाद छा‘त्रों को प्री एग्जाम में बैठाया गया और जा‘म को खुलवाया गया।




