Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 15 सितंबर। डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर के बुलडोजरों ने आज एक बड़ी कार्रवाई के तहत एनएच 48 पर बने अनधिकृत ढाबों और निर्माणों को गिराया। बुलडोजरों ने जहां बिलासपुर पुलिस थाने के अंतर्गत् गांव बोहरा कलां में खुशहाल फैमिली होटल और कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। वहीं, गांव सिधरावली में श्री श्याम फैमिली ढाबा, श्री सावरिया ढाबा, ड्रीम हट फैमिली रेस्टोरेंट को भी ध्वस्त कर दिया। बुलडोजरों द्वारा गांव सिधरावली में ही टिन शेड में बने 50 मजदूरों के क्वार्टर, एक निर्माणाधीन भवन और फॉर्च्यून होटल परिसर में बने एक अवैध बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त कर दिया गया।




