Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 23 अक्टूबर। “सेफ सिटी” अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति-3 की टीम ने देररात एक महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 व 22 अक्टूबर की रात दुर्गा शक्ति की टीम को गश्त के दौरान ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह डबुआ फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाड़ी से उसको घर तक छोड़ा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा सूचित किया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन नहीं मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है या फिर डायल 112 पर कॉल कर सकती है, जिस सूचना पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, पीसीआर या ईवीआर टीम उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।



