विपुल गोयल और मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी पहुंची
फरीदाबाद के विकास में रीढ़ की हड्डी हैं बिहार निवासी
लोगों को खूब पसंद आई मधुबनी चित्रकला
लोगों को खूब भाया लिट्टी चोखा का स्वाद
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद अजय वर्मा, 23 मार्च। फरीदाबाद में आज बड़ी ही धूमधाम के साथ बिहार दिवस मनाया गया। जहां कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और फरीदाबाद की नवनियुक्त मेयर प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य रूप से पहुंची। इस अवसर पर बिहार की मधुबनी चित्रकला को खूब पसंद किया गया। वहीं, लोगों ने बिहार के लिट्टी चोखा और अन्य मशहूर व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। इस अवसर पर बिहार से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिहार दिवस के इस कार्यक्रम में शिरकत की और आनंद उठाया।
कैबिनेट मंत्री विपुल ने बताया कि आज बिहार दिवस का कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है और 1912 में बिहार अस्तित्व में आया था और आज वह कहां से कहां पहुंच गया है। बिहार के लोगों ने बिहार को ही ऊंचा नहीं उठाया, बल्कि देश के कोने-कोने में पहुंचकर उन्होंने विकास में योगदान दिया है। उन्होंने इस मौके पर सभी को बिहार दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि जब से बिहार ने एनडीए के साथ मिलकर काम किया है तब से लेकर अब तक बिहार लगातार तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज बिहार दिवस पर बिहार की संस्कृति और कला के बारे में यहां बताया गया है जो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि उन्हें 2014 और 2024 के चुनाव में पूर्वांचल के लोगों ने दिल खोलकर वोट दिए जिसके लिए वह उनके तहेदिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग फरीदाबाद की तरक्की में रीढ़ की हड्डी हैं।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार से आए राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने बिहार दिवस मनाने पर भाजपा फरीदाबाद और लोगों का दिल से धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में मखाने की स्टॉल लगाने वाले अजीत झा ने बताया कि वह बिहार के मशहूर मखाने लेकर यहां आए हैं और पूरे देश में 85 फीसदी उत्पादन बिहार में ही होता है और यह ड्राई फ्रूट में जहां काम आता है, वहीं इसकी सब्जी भी बनती है और स्नेक के रूप में भी, यह खाया जा सकता है।




