बाटा चौक पर हड़कंप
सिर पर रोजगार के लिए मिला सरकारी लोन
खाने के लाले पड़े तो कैसे चुकाएंगे लोन
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 3 दिसंबर। फरीदाबाद के बाटा चौक स्थित बाइक मैकेनिक मार्केट में आज अचानक उसे समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम प्रशासन अचानक से पहुंच गया। दरअसल बाटा चौक के आसपास कई अवैध खोखे लगे हुए हैं। वहीं इसके अलावा मैकेनिक मार्केट के चलते यहां पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसको लेकर नगर निगम को लंबे समय से शिकायत हो रही थी।
इसी के तहत आज अधिकारियों के आदेश पर नगर निगम कर्मचारी लोगों को समझने के लिए पहुंचे थे। खोखा लगाने वाले दुकानदारों ने कहा कि वह अपना खोखा स्वयं हटा लेंगे। जिस पर निगम अधिकारियों ने कहा कि आज के आज उनका खोखा यहां से हट जाना चाहिए, नहीं तो कल आकर तोड़फोड़ की जाएगी। वहीं खोखा संचालकों का कहना था कि जहां एक तरफ सरकार उन्हें लोन दे रही है। अगर वह अपना खोखा यहां से हटा लेंगे तो लोन कैसे चुकाएंगे। इस बात को लेकर वह नगर निगम कमिश्नर से मिलेंगे और गुहार लगाएंगे कि उनकी दुकानों को छोड़ दिया जाए। वहीं इसके बाद नगर निगम का अमला बाटा चौक स्थित बाइक मैकेनिक मार्केट पहुंचा। जहां पहुंचने के बाद करीब 20 से 30 फुट की दूरी से आगे भी मैकेनिकों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था। जिसको लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें समझाया और कहा कि जल्द से जल्द अतिक्रमण को हटा लिया जाए।
मार्केट के प्रधान सागर ने बताया कि जो भी दिशानिर्देश स्थानीय विधायक और नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा दिए जाएंगे उनका पालन करेंगे और जल्द से जल्द अतिक्रमण को हटवा लेंगे।



