
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला
पूरा पंडाल सूफियाना अंदाज में खोया
सरताज के सुर में सुर मिलाते नजर आए दर्शक
यादगार बनी मेले की पहली रात
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 7 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की पहली रात मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के नाम रही। कल रात चौपाल में सरताज ने अपने सूफियाना अंदाज से ऐसा समां बांधा की दर्शक पूरी तरह से उसी में डूबे नजर आए। दर्शक उनके सुर में सुर मिलाते नजर आए।
चौपाल के मंच पर पहुंचे सरताज ने सबसे पहले साईं वे साईं… से दर्शकों को भक्ति रस में डूबो दिया। सूफियाना अंदाज में उनकी गायिकी से पंडाल में मौजूद दर्शक अलग ही दुनिया में पहुंचे नजर आए। शायद ऐसा ही अहसास दर्शक महसूस करना चाहते थे, जो उनको सरताज के सूफी संगीत से बखूबी मिला। इस दौरन दर्शकों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था।