करोड़ों की जमीन मुक्त करवाई
डेयरियों की आड़ में वेश्यावृत्ति और नशे का कारोबार करने का आरोप
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 30 मई। गुरुग्राम के नोडल अधिकारी आरएस बाठ आज बादशाहपुर क्षेत्र के वाटिका चौक पर करोड़ों की सरकारी जमीन पर बनी अवैध डेयरियों को ध्वस्त कर दिया। जिन डेयरियों को बुलडोजर से गिराया गया उनके संचालक गायों के मसीहा पर जानलेवा हमले के आरोपी हैं। जिनमें से तीन इस समय जेल की सलाखों के पीछे हैं। आरएस बाठ ने 28 मई को यहां आकर अवैध डेयरी संचालकों को इन्हें हटाने की चेतावनी दी थी।
आरएस बाठ आज जब अपने दलबल के साथ यहां पहुंचे। डेयरी संचालकांे ने वहां से काफी सामान हटा लिया था। परंतु ढांचे खड़े थे, जिन्हें बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। बाठ ने कहा कि यह एक्शन अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए किया गया था। जांच में पता चला कि डेयरी संचालकों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर डेयरियां स्थापित की थीं। इस जमीन की अनुमानित कीमत 70 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
मालूम हो कि ये अवैध डेयरी संचालक बेसहारा गायों के मसीहा और बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा की बेरहमी से पिटाई के आरोपी हैं। आशीष शर्मा की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में नवीन निवासी रिठौज (गुरुग्राम), नरेश निवासी अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी भौंडसी, गुरुग्राम और मोनू उर्फ मनोज निवासी गांव रिठौज (गुरुग्राम) इस समय पुलिस गिरफ्त में हैं। आशीष और उनकी टीम पर हमला तब हुआ था जब वे गुरुग्राम नगर निगम के साथ मिलकर सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों को पकड़वाया था।



