file photo source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 सितंबर। गुरुग्राम में रेवाड़ी पुलिस पर एक आरोपी के परिजनों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हमला गांव दौलताबाद कुणी में किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल रात पुलिस थाना पटौदी को एक सूचना गांव दौलताबाद कूणी में SHO मॉडल टाऊन रेवाड़ी व पुलिस टीम के साथ लड़ाई-झगड़ा करके वर्दी फाड़ने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई।
सूचना पाकर पुलिस गांव दौलताबाद कूणी पहुंची, जहां पुलिस थाना मॉडल टाऊन रेवाड़ी प्रभारी सीमा कुमारी ने एक लिखित शिकायत दी।
जिसमें कहा गया कि आज वे एक मामले में आरोपी जितेन्द्र उर्फ ईशु के घर तलाश हेतु गांव दौलताबाद कूणी आए थे। यहां पर जितेन्द्र उर्फ ईशु की मां रति देवी, भाई लालवीर व भाभी पवित्रा मिली। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर तीनों ने उनके साथ गाली-गलौच की और मारपीट करना शुरू कर दिया। फिर मेरी की वर्दी फाड़ दी। जिसके बाद तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया।
जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों पवित्रा, रति देवी को कल और लालवीर को आज को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि पुलिस को आता देख उन्होंने तैश में आकर उनपर हमला कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रहे है।




