हरियाणा सरकार की खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 10 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर शहर स्थित बीटी शंकर यूनिवर्सिटी में आयोजित अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव उल्लावास लौटे पहलवान रितेश अम्बावता का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सोहना के विधायक तेजपाल तंवर रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण, शिक्षा में सहयोग तथा पदक विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि गांव उल्लावास के खिलाड़ी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जिससे अन्य युवाओं को भी खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी। विधायक ने कहा कि आज गांवों से निकलकर खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो हरियाणा की मजबूत खेल संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने रितेश अम्बावता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लीलू नंबरदार, निगम पार्षद नारायण सिंह एवं मनीष, जगबीर सिंह (इंस्पेक्टर), ऋषिराज दांगी, मेहरचंद, जगदीश, नंबरदार शेर सिंह, खैराती, सरपंच सतबीर, हरचंद, आजाद, सुरेंद्र, श्योराज, धर्म, ब्रह्म यादव, चेयरमैन प्रीतम एवं सुंदर, सतीश नगर, मनोज, देवदत्त चौधरी (शिक्षाविद) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



