Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम। सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आगामी 1 अप्रैल 2026, बुधवार को गुरुग्राम के राजीव नगर क्षेत्र में एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मकान नंबर 841, गली नंबर 1, राजीव नगर पूर्व स्थित किलकारी पाठशाला के प्रांगण में लगाया जाएगा।

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महा मंडलेश्वर श्री स्वामी धर्मदेव जी महाराज के आशीर्वाद एवं अधिष्ठाता आश्रम हरि मंदिर पटौदी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन चौधरी मोरध्वज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कैंप में सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, दंत चिकित्सा, ईएनटी तथा शल्य चिकित्सा जैसी विभिन्न सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। इस दौरान अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देगी।
मेडिकल टीम में डॉ. सुभाष खन्ना, डॉ. टी. एन. आहूजा, डॉ. मधुर जैन, डॉ. नीति कुमार खन्ना, डॉ. विक्रांत खन्ना और डॉ. एनपीएस वर्मा जैसे विशेषज्ञ शामिल रहेंगे, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे अनुभव के साथ सेवाएं देंगे।
इस आयोजन में कई सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं, जिनमें चौधरी मोरध्वज मानव कल्याण ट्रस्ट, मियांवाली बिरादरी गुरुग्राम, पंजाबी बिरादरी महासभा गुरुग्राम, कल्याणी अस्पताल गुरुग्राम, द सेंट्स फाउंडेशन और निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट प्रमुख हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। यह कैंप समाज के हर वर्ग के लिए खुला रहेगा।




