
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 7 जुलाई। आई बी डी पी पाठ्यक्रम का परिणाम 6 जुलाई को घोषित हुआ। स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय बैकालॉरिएट डिप्लोमा प्रोग्राम (IBDP) 2024-25 के परिणामों में प्रशंसनीय सफलता हासिल की है।
निहाल सिंह बाजवा ने 45 ग्रेड अंक में से 44 ग्रेड अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। शिउली वर्मा और सम्यन नारंग ने 45 ग्रेड अंक में से 43 ग्रेड अंक प्राप्त किए तथा प्रख्यात सिन्हा और हिरण्या खत्री ने 45 ग्रेड अंक में से 42 ग्रेड अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कमांडर कार्तिकेय सैनी और विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, जिज्ञासा और प्रतिबद्धता का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत और सीखने के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
Topper – Nihaal Singh Bajwa – 44 Grade points
Smyan Narang – 43 Grade points
Sheuli Varma – 43 Grade points
Prakyat Sinha – 42 Grade points
Hiranya Khatri – 42 Grade points
Anant Singh Bhatia – 41 Grade points
Arush Singh – 40 Grade points