
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 16 जुलाई। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने कल नाले में गिरी एक गाय को सकुशल बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।
यातायात जोनल अधिकारी हिमगिरी चौक नवल सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नाले मे फंसी 1 गाय को यातायात पुलिस कर्मचारियो ने जेसीबी और पैदल यात्रियों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। जोनल अधिकारी हिमगिरी चौक नवल सिंह अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात थे, तभी एक कबाड़ा बीनने वाले ने उन्हें नाले के अंदर एक गाय के फंसी होने के बारे मंे जानकारी दी। जोनल अधिकारी हिमगिरी चौक नवल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक गाय नाले में बुरी तरह से फंसी हुई है, ऐसा लग रहा था जैसे 2-3 दिनों से इस नाले में फंसी हुई हो। जोनल अधिकारी ने बिना कोई देरी किए पैदल यात्रियों, यातायात पुलिस कर्मचारियों और जेसीबी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद गौमाता को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला।