Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 3 सितंबर। गुरुग्राम के सेक्टर-7 में आज निगम की टीम ने अतिक्रमण को हटाया। स्थानीय पार्षद विजय परमार को सोमवार को यहां अतिक्रमण और यहां गलत गतिविधियों होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उन्होंने गुरुग्राम नगर निगम को इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद निगम की टीम ने यहां कार्रवाई की।




