Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 3 सितंबर। गुरुग्राम पुलिस के 22 कर्मियों ने आज संगठित अपराध, विध्वंसकारी तत्वों और आतंकी खतरों से निपटने की ट्रेनिंग ली।
सुदीप्त दास कमांडर, एनएसजी यूनिट, 11 विशेष रेंजर्स ग्रुप (एसजीआर) मानेसर की देखरेख में गुरुग्राम पुलिस की SWAT (Special Weapons And Tactics) टीम के 22 पुलिसकर्मियों ने मानेसर में स्थित विशिष्ट एनएसजी इकाई 11 स्पेशल रेंजर्स ग्रुप (एसआरजी) द्वारा 25 से 30 अगस्त तक आयोजित आतंकवाद-रोधी क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर इस विशेष कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया।
एनएसजी की विशेष इकाई एसआरजी से गुरुग्राम पुलिस की SWAT टीम के 22 पुलिसकर्मियों द्वारा प्राप्त गई इस विशेष ट्रेनिंग से संगठित अपराधों, विध्वंसकारी तत्वों और आतंकी खतरों से निपटने में SWAT टीम की क्षमता बढ़ेगी और एनएसजी के साथ अंतर-संचालन क्षमता में सुधार होगा।
गुरुग्राम पुलिस के आयुक्त विकास अरोड़ा ने 24 जून को एनएसजी द्वारा गुरुग्राम पुलिस की SWAT टीम के साथ संयुक्त प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल करने के उपरांत गुरुग्राम पुलिस की SWAT के पुलिसकर्मियों को यह प्रशिक्षण दिलाने का फैसला लिया था और पुलिस आयुक्त के अनुरोध पर एनएसजी में यह विशेष प्रशिक्षण कोर्स आयोजित करके गुरुग्राम पुलिस की SWAT टीम के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।




