Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 11 सितंबर। गुरुग्राम में जहां एकतरफ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोहना चौक और सेक्टर-52 में सड़कों पर झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत मेगा स्वच्छता अभियान का आगाज किया। वहीं, बड़ा बाजार, धनवापुर रोड प्रकाश पुरी चौक और सूरत नगर पेट्रोल पंप के पास सोनीपत से आए शाह सतनाम जी के सैकड़ों स्वयंसेवक साफ-सफाई करते नजर आए। इस दौरान प्रकाशपुरी चौक में डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद फाउन्डेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल और कशिश ने उन्हें पीने को ठंडा जल उपलब्ध करवाया।




