Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 11 सितंबर। फरीदाबाद में कल देर रात गोरक्षकों ने एक पिकअप में ले जाई जा रही गोवंशों को फिल्मी स्टाइल में गो तस्करों की चंगुल से छुड़वाया। गो रक्षक दल को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप में गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही गो रक्षा दल के सदस्यों ने पिकअप गाड़ी को ढूंढना शुरू कर दिया। गो रक्षा दल को गोवंशों को लेकर जा रही पिकअप फरीदाबाद सोहना रोड पर न्यूनेरा गांव में दिखाई दी। इसके बाद जब उन्होंने पिकअप को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी से पथराव होने लगा और उसमें से एक गो तस्कर कूद कर जंगल की तरफ भाग गया। वहीं चालक पिकअप को स्पीड से दौड़ाता रहा। गो रक्षा दल ने किसी तरह से पिकअप को रुकवाया। पिकअप में छह के करीब गो वंश ले जाए जा रहे थे। गो रक्षा दल ने पिकअप चालक को पुलिस को सौंप दिया।




