Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 11 सितंबर। गुरुग्राम में शिकोहपुर के नजदीक एनएच-48 पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान यातायात बाधित रहेगा। इसका निर्माण एनएचआई द्वारा करवाया जा रहा है।
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 13 सितंबर सुबह समय 4 बजे दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग और इसी प्रकार जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले सड़क मार्ग को इस निर्माण कार्य के दौरान यातायात को करीब 15 से 20 मिनट तक रोका जाएगा।
इस निर्माण कार्य के दौरान इस और आने वाले वाहन चालक एनएच-48 के साथ बने सर्विस रोड का इस्तेमाल करें और अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएं, ताकि वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े।




