Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 11 सितंबर। गुरुग्राम में आज शाम दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक चलते हुए कंटेनर में आग लग गई। जिससे यहां पर लंबा जाम लग गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिद्धरावली के पास शाम 5 बजे के करीब लगी। कंटेनर में सरसों का तेल के पैकेट भरे होने की वजह से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसकी वजह से सिद्धरावली चौक से धारूहेड़ा तक लंबा जाम लग गया है। आग के कारण का पता नहीं चला है। बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। कंटेनर में आग कैसे लगी आग पर काबू करने के बाद इसकी जांच की जाएगी।




