Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 12 सितंबर। गुरुग्राम में आज पहली कक्षा के छात्र को एक कुत्ते ने काट लिया। छात्र को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
ज्योति पार्क क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। गली नंबर 10 में आज एक कुत्ते ने पहली कक्षा के छात्र जयवीर पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना में कुत्ता अचानक बच्चे पर झपटा और उसे काट लिया।
घायल जयवीर को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता पिछले कुछ हफ्तों में 4-5 लोगों को काट चुका है। नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से लोग अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने भेजने से डर रहे हैं।




