Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 15 सितंबर। गुरुग्राम नगर निगम ने आज अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट इंफोर्समेंट टीम ने उद्योग विहार फेज-5, ओल्ड दिल्ली रोड डूंडाहेड़ा और शंकर चौक में अभियान चलाया।

टीम ने सड़कों, फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया। रेहड़ी-पटरी, खोखे, ढाबे और टपरी जैसे अस्थाई ढांचों को हटाया गया। अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया गया। उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा न करने की अपील की। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।




