file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 15 सितंबर। गुरुग्राम में दो साल का एक मासूम बच्चा खेलते खेलते सीवर के मेनहोल में गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
हादसा सेक्टर-65 थाना एरिया में हुआ। यहां खुले हुए एक सीवर के मेनहोल मेंं बच्चे के गिरने का पता जब माता-पिता को लगा तो उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी और बच्चे को सीवर से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान के टोंक के रहने वाले कालूराम अपने परिवार के साथ सेक्टर-65 थाना एरिया में बनी झुग्गियों में रहता है और मजदूरी करता है। मजदूरी के साथ ही वह अपनी पत्नी के साथ खिलौने भी बेचता है। कल शाम को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम में लगा हुआ था। उन्होंने अपने दो साल के बेटे दिलराज को फुटपाथ के पास बैठा दिया। यहां पास ही सीवर का मेनहोल खुला हुआ था। खेलते वक्त दिलराज इस मेनहोल में गिर गया। इसकी जानकारी जब माता पिता को लगी तो उन्होंने बच्चे को मेनहोल से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।




