Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 13 अक्टूबर। यह नजारा है गुरुग्राम के सबसे व्यस्त बाजार सदर बाजार का। इस वीडियो को एक जागरूक नागरिक ने हमें भेजा है। बिलकुल सटीक न्यूज के माध्यम से उन्होंने नोडल अधिकारी आरएस बाठ से अनुरोध किया है कि इस पर कोई एक्शन ले।
आपको बता दें कि आरएस बाठ आज शाम को अचानक ही सदर बाजार पहुंचे थे। उन्होंने यहां अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी थी। लेकिन उनके सदर बाजार से जाते ही 15 मिनट बाद पूरा नजारा बदल गया। त्यौहारों की खरीददारी की वजह से सदर बाजार में इस समय बड़ी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। जिनको लुभाने के लिए कुछ दुकानदार अतिक्रमण कर अपने सामानों का प्रदर्शन कर रहे हैं।



