 
        Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 31 अक्टूबर। हरियाणा के एक्रोबैटिक जिमनास्टिक के पुरुष वर्ग की टीम 14वीं एशियन एक्रोबैटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। परसराम पूर्व उपनिदेशक खेल एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा जिमनास्टिक संघ ने बताया कि टीम में राहुल यादव, सागर, शिवम, सचिन शामिल सभी खिलाड़ी गुरुग्राम से है।
14वीं एशियन एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक गोवा में आयोजित की जा रही है।
सभी खिलाड़ियों को हरियाणा जिमनास्टिक संगठन के द्वारा प्रयास कर एम3एम फाउंडेशन के द्वारा स्पॉन्सर कराया गया।

इन सभी भारतीय खिलाड़ियों को सूरजपाल अम्मू अध्यक्ष हरियाणा जिमनास्टिक संगठन, मुकेश शर्मा विधायक गुरुग्राम व परस राम पूर्व उपनिदेशक खेल विभाग और कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा जिमनास्टिक संगठन ने शुभकामना दी है। जिमनास्टिक खेल से जुड़े हुए सभी प्रशिक्षकों अभिषेक त्रिपाठी, देवेंद्र आहूजा, शिवानी बत्रा, संजय शर्मा, सपना अदलखा, गौरव शर्मा, कपिल शर्मा, अफजल, रोहित अटवाल और सभी खिलाड़ियों ने उनको अपनी शुभकामना दी है। अम्मू ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को बहुत ही प्रोत्साहित किया जा रहा है। देश के लिए मेडल जीतने पर खिलाड़ियों का उचित सम्मान किया जाएगा।

 
                        

 
         
         
        
