Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 27 नवंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साइबर सिटी गुरुग्राम विकास की एक नई मंजिल तय करने जा रहा है। सीएम सैनी ने आज यहां टेस्ला सेंटर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में टेस्ला कंपनी का पहला केंद्र खुलने का स्वागत करते हुए सभी को बहुत-बहुत शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि टेस्ला जैसी विश्वविख्यात कंपनी का गुरुग्राम में खुलना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों का हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा का निर्यात 70 हजार करोड़ रुपये था। अब ये निर्यात 2025 में 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये को भी पार कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रमुख उद्योगों का बड़ा केंद्र बन रहा है। पिछले 11 साल में हरियाणा ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस को लागू किया गया। गत 11 साल में प्रदेश में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग लगे हैं।
CM सैनी ने कहा कि हरियाणा में अलग से एक एमएसएमई विभाग का भी गठन किया गया है। हरियाणा में कास्ट ऑफ डूइंग बिजनेस को कम करने के लिए औद्योगिक प्लॉटों के लिए विशेष लीजिन्ग पॉलिसी बनाने का भी निर्णय लिया गया है।नहरियाणा के इस तेजी से हो रहे विकास में टेस्ला का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।




