Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 11 सितंबर। गुरुग्राम में डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि हुई है। शहर में डेंगू के 51 और मलेरिया के 8 मामले सामने आए हैं। वजीराबाद, गढ़ी, पटौदी और गुड़गांव गांव में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड फीवर सर्वे टीम डेंगू के लार्वा की जांच कर रही है। विभाग ने अब तक 7300 मकानों को नोटिस जारी किया है। पिछले 15 दिन में डेंगू के मामलों में मामूली वृद्धि हुई है। 46 से बढ़कर 51 मामले हो गए हैं। अब तक 3700 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल में डेंगू-मलेरिया के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। यहां आपातकालीन स्थिति में मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। सीएमओ के अनुसार, दोनों बीमारियां मच्छरों के काटने से फैलती हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम चल रही अभियान
उन्होंने बताया कि डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। मलेरिया में तेज बुखार, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम मामलों को नियंत्रित करने के लिए काम कर रही है। टीम घरों और सार्वजनिक स्थानों पर मच्छर नियंत्रण अभियान चला रही है। विभाग ने लोगों से आसपास साफ-सफाई रखने और मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सहयोग करने की अपील की है। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराने की सलाह दी गई है।




