Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 17 सितंबर। गुरग्राम में कुछ युवा बदमाशों ने दुकान चलाने की एवज में एक दुकानदार से हर महीने पांच हजार रुपये की मांग की। इस नजायज वसूली का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को बुरी तरह पीटा और जबरन गल्ले से जबरन तीन हजार रुपये निकालकर ले गए। साथ ही जाते जाते जल्द बाकी के दो हजार रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। काकरौला गांव की यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत खेड़की दौला थाने में दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजू कुमार ने बताया कि वह खोह गांव का रहने वाला है और काकरौला में परचून की दुकान चलाता है। शाम को करीब 5.30 बजे काका उर्फ प्रेम, प्रवीण उर्फ पन्ना और एक अन्य व्यक्ति उसकी दुकान पर जबरदस्ती घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने पांच हजार रुपये की डिमांड की और गल्ले से तीन हजार रुपये निकाल लिए।
राजू कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उनसे दुकान चलाने के बदले हर महीने पांच हजार रुपये की उगाही की मांग कर रहे हैं। राजू का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उनके साथ ऐसा हुआ हो। आरोपियों द्वारा पहले भी उनकी दुकान से सामान जबरदस्ती ले जाया गया है और पैसे देने से इनकार किया गया है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तीन-चार लोग दुकान में घुसते हैं और राजू के साथ हाथापाई शुरू कर देते हैं। राजू ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
खेड़की दौला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




