गुरुग्राम: पुलिस ने मोबाइल शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 15 मोबाइल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी में शामिल एक युवक दो दिन पहले ही गोकशी के एक मामले में जेल जा चुका है। तावड़ू में गत 8 जनवरी को मोबाइल शोरूम में चोरी हुई थी, जहां से चोर करीब 12 लाख रुपये के मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।
मोबाइल और सामान चोरी करने की वारदात का तावड़ू सीआईए टीम ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को दबोचा गया है, जिनसे 15 मोबाइल और वारदात में प्रयोग कार को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान उर्फ रिज्जु पुत्र ईसाक निवासी अड़बर और मोहम्मद सेफ पुत्र जब्बार निवासी हुसैनपुर थाना सदर नूंह के रूप में हुई है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी को तावडू नगर के रेवाडी मार्ग बावला चौक पर स्थित एक मोबाइल शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाकर करीब 12 लाख रुपए के मोबाइल और कीमती सामान चुराने की वारदात को अंजाम दिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। तावडू शहर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में मोबाइल शोरूम मालिक सुरेश कुमार अग्रवाल के बयान पर केस दर्ज किया।
मामले की जांच तावडू सीआईए को सौंपी। एएसआइ धर्मेंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी मदद से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर की। वारदात के चार दिन बाद बीते रविवार की रात एएसआइ धर्मेंद्र को सूचना मिली कि नगर से मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक चोरी किए गए मोबाइलों को बेचने की फिराक में है। जो कार में सवार होकर सोहना की ओर जाएंगे।
सूचना के मुताबिक टीम ने सोहना रोड पर केएमपी मोड के नजदीक नाकेबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान रिजवान और मोहम्मद सैफ उपरोक्त के रूप में कराई। कार की तलाशी लेने पर 15 मोबाइल बरामद हुए।
इसी वारदात में शामिल एक आरोपी चांद पुत्र रहमतुल्लाह निवासी सलंम्बा को दो दिन पहले ही गोकसी के मामले में सोहना ने पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जबकि एक अन्य आरोपी की पुलिस तलास कर रही है। वहीं पीडित सुरेश अग्रवाल ने पुलिस का आभार जताया है।
से 12 लाख रुपए के मोबाइल और सामान चोरी करने की वारदात का तावड़ू सीआईए टीम ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को दबोचा गया है, जिनसे 15 मोबाइल और वारदात में प्रयोग कार को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान उर्फ रिज्जु पुत्र ईसाक निवासी अड़बर और मोहम्मद सेफ पुत्र जब्बार निवासी हुसैनपुर थाना सदर नूंह के रूप में हुई है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी को तावडू नगर के रेवाडी मार्ग बावला चौक पर स्थित एक मोबाइल शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाकर करीब 12 लाख रुपए के मोबाइल और कीमती सामान चुराने की वारदात को अंजाम दिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
तावडू शहर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में मोबाइल शोरूम मालिक सुरेश कुमार अग्रवाल के बयान पर केस दर्ज किया। मामले की जांच तावडू सीआईए को सौंपी। एएसआइ धर्मेंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी मदद से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर की।
वारदात के चार दिन बाद बीते रविवार की रात एएसआइ धर्मेंद्र को सूचना मिली कि नगर से मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक चोरी किए गए मोबाइलों को बेचने की फिराक में है, जो कार में सवार होकर सोहना की ओर जाएंगे। सूचना के मुताबिक टीम ने सोहना रोड पर केएमपी मोड के नजदीक नाकेबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान रिजवान और मोहम्मद सैफ उपरोक्त के रूप में कराई।
कार की तलाशी लेने पर 15 मोबाइल बरामद हुए। इसी वारदात में शामिल एक आरोपी चांद पुत्र रहमतुल्लाह निवासी सलंम्बा को दो दिन पहले ही गोकसी के मामले में सोहना ने पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जबकि एक अन्य आरोपी की पुलिस तलास कर रही है।



