A criminal man in a hidden mask hold the shotgun and points something with binary code background
कब्जा से 03 मोबाईल फोन बरामद
गुरुग्राम, 04 फरवरी। दिनांक 30.12.2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसके पास एक फोन कॉल आया और फोन करने वाले ने स्वयं को दिल्ली क्राइम यूनिट का अधिकारी बताया व इसका का बैंक खाता मनी लॉन्ड्रिंग में प्रयोग हुआ बताकर इसको डिटेंशन सेंटर में आने की धमकी देकर डराते हुए इसको डिजिटल अरेस्ट कर लिया तथा इससे रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इस शिकायत पर पुलिस थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में सबन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस सहायक साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में 03 आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान 1. अमन (उम्र-19 वर्ष) निवासी कृष्णा कॉलोनी, जिला जींद (हरियाणा), 2. रोहित (उम्र-21 वर्ष) निवासी आजाद नगर, जिला हिसार (हरियाणा) व 3. अमित (उम्र-19 वर्ष ) निवासी सिविल लाईन्स, जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमन को दिनांक 02.02.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश करके 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपी अमित व रोहित को आज दिनांक 04.02.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से 25 हजार रुपए उक्त आरोपी अमित के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे, आरोपी अमित ने यह बैंक खाता आरोपी अमन को 02 हजार 500 रूपये में बेचा था तथा आरोपी अमन ने यही बैंक खाता 04 हजार रूपये में आरोपी रोहित को बेचा था। आरोपी रोहित ने यह बैंक खाता एक अन्य आरोपी को खाते में आने वाली राशि के 2% कमीशन पर बेचा था।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से 03 मोबाईल फोन बरामद किए गए व आरोपी अमन को 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद व आरोपी अमित और रोहित को आज दिनांक 04.02.2026 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।



