
गुरुग्राम : पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 किलो 517 ग्राम अवैध गांजा, 8.8 ग्राम MDMA और 3 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा सिकंदरपुर की टीम ने राजकुमार राय नामक एक व्यक्ति को गांव खांडसा से गिरफ्तार किया, जिसके पास से 4 किलो 517 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा, रोहन भारद्वाज नाम के एक अन्य आरोपी को गांव डुंडाहेडा से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 8.8 ग्राम MDMA और 3 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थानों में अभियोग अंकित किए गए हैं और उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियोगों का अनुसंधान जारी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.