
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 24 फरवरी। गुरुग्राम जिला भाजपा ने बागियों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है। निकाय चुनाव में खड़े बागियों और उनके समर्थकों की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उनको पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने आज प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा के बागी प्रत्याशियों व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करते हुए उनकी लिस्ट जारी की। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम के और उसके बाद मानेसर के बागी प्रत्याशी, कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता हैं। वहीं, पटौदी से एकमात्र कार्यकारिणी सदस्य सुनील दोचानिया को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।