
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 21 जुलाई। प्रो. अशीम कुमार घोष ने आज हरियाणा के राज्यपाल के पद की शपथ ली। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू ने प्रो. अशीम कुमार घोष को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। प्रो. आशीम ने अंग्रेजी में शपथ ली।
इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण समेत कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे।