
photo source: social media
Bilkul Sateek News
करनाल, 15 जून। करनाल पुलिस ने तीन बच्चों की मां के हत्यारे को कल रात गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा और महिला दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। महिला के तीन बच्चे थे और वह प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ चुकी थी।
तीन बच्चों की मां पूजा की हत्या दीवान कॉलोनी में की गई थी। प्रेमी ने उसका गला दबाकर हत्या की थी।
करनाल के कंबोपुरा गांव की रहने वाली पूजा की शादी बढ़ेड़ा गांव में हुई थी। पूजा के तीन बच्चे थे, परंतु वह अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ करनाल में दीवान कॉलोनी में रह रही थी। प्रेमी पूजा का गला दबाकर हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गया था।
जांच अधिकारी श्री भगवान ने बताया कि देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। आरोपी प्रेमी और उसकी प्रेमिका पूजा दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।