Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
हांसी, 13 मार्च। Jannayak Janta Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर हांसी में आयोजित हरियाणा जनचेतना दिवस रैली में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रैली में हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों से नेता और समर्थक पहुंचे।
हांसी की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में इतनी भीड़ रही कि सबसे बड़ा पांडाल भी छोटा पड़ गया। हालात यह रहे कि आसपास की सड़कों, दुकानों के बरामदों और छतों पर भी लोग खड़े होकर कार्यक्रम को सुनते नजर आए। रैली में उमड़ी भीड़ ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ प्रदेश की राजनीति को लेकर मजबूत संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष Digvijay Singh Chautala ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी नेताओं ने Devi Lal की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान शहर की कई सामाजिक संस्थाओं, खाप प्रतिनिधियों और 100 से अधिक डॉ. अजय सिंह चौटाला के सहपाठियों और मित्रों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए सम्मानित किया।
क्षेत्रीय दलों की एकजुटता ने बढ़ाई भाजपा की चुनौती
हरियाणा जनचेतना दिवस रैली में उत्तर भारत के कई क्षेत्रीय दलों के नेता जेजेपी के मंच पर एक साथ नजर आए। इसे हरियाणा में भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। रैली में समाजवादी पार्टी के सांसद Dharmendra Yadav, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री Paraminder Singh Dhindsa, पंजाब के पूर्व मंत्री Sucha Singh Chhotepur सहित कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न नेताओं ने भी मंच साझा किया और केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने आक्रामक अंदाज में भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया और उत्तर भारत की राजनीति में बदलाव के संकेत दिए।

हरियाणवी किसानी अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
रैली में दूसरे राज्यों से आए नेताओं का स्वागत भी अलग अंदाज में किया गया। पारंपरिक फूलों के बुके की बजाय गेहूं की बालियां, चना और सरसों के पौधों से बने बुके तथा बैलगाड़ी के स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अतिथियों ने इस अनूठे स्वागत की सराहना करते हुए कहा कि किसान और खेती के सम्मान के बिना न हरियाणा की राजनीति मजबूत हो सकती है और न ही देश की।
रैली की खास झलकियां
हरियाणा की 90 की 90 विधानसभा सीटों से समर्थक अपने वाहनों पर हलकों के नाम के स्टिकर लगाकर रैली में पहुंचे। हांसी के चारों ओर रैली में आने वाले वाहनों के कारण लंबे समय तक जाम लगा रहा। युवाओं की बड़ी संख्या ढोल और डीजे के साथ नाचते-गाते रैली स्थल तक पहुंची। मंच पर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए फूलों के बुके और मालाओं का ढेर लग गया। डॉ. अजय सिंह चौटाला, Dushyant Chautala और दिग्विजय चौटाला के भाषण के दौरान जयकारों से पूरा पांडाल गूंजता रहा। हरी-पीली चुनरी ओढ़े महिलाओं की टोलियों ने मांगलगीत गाकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। रैली स्थल और आसपास का क्षेत्र नेताओं और समर्थकों द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स और बड़े कटआउट से सजा नजर आया।




