Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 12 सितंबर। बरसात के बाद फरीदाबाद में भी डेंगू और मलेरिया पैर पसार रहा है। फिलहाल फरीदाबाद में डेंगू के 16, जबकि मलेरिया के 13 मामले सामने आए हैं।
फरीदाबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा का कहना है कि फरीदाबाद में अभी स्थिति कंट्रोल में है जो केस सामने आए हैं उनका उचित उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से डेंगू मलेरिया के कंट्रोल के लिए निगरानी भी की जा रही है। फरीदाबाद में यमुना में आई बाढ़ के बाद बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है। शेल्टर होम में ठहराए गए लोगों के साथ-साथ गांव में जाकर बीमारियों का इलाज कराया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में ज्यादातर स्क्रीन, स्नेक बाइट और डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। जिनका वही उपचार भी किया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाके में पीने के पानी को भी ठीक करने के लिए क्लोरीन की दवाइयां बांटी जा रही हैं। इसके अलावा पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है।




