Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के आरवी हॉस्पिटल के पास एक निर्माणाधीन सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां मौजूद लोगों ने एक जहरीले सांप को देखा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ अधिकारी अनिल गंडास को दी।

सूचना मिलते ही अनिल गंडास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि यह करीब 6 फीट लंबा स्पेक्टिल्ड कोबरा था, जो कंस्ट्रक्शन मशीन के अंदर छिपा हुआ था।
अनिल गंडास ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि खुदाई के दौरान सांप देखा गया है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय आमतौर पर सांप हाइबरनेशन में रहते हैं, लेकिन लगातार बढ़ती कंस्ट्रक्शन गतिविधियों के कारण उनका प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कभी भी जहरीला सांप दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत किसी एक्सपर्ट या वाइल्ड लाइफ टीम को सूचना दें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।




