Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में हरियाणा सरकार के निर्देश पर समाधान शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को लगे ऐसे ही एक शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।इस शिविर का मकसद है कि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही जगह पर जल्दी समाधान मिल सके। यहां बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और बुढ़ापा पेंशन जैसी समस्याएं सामने आईं, जिनमें से ज्यादातर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

कुल 9 शिकायतें दर्ज हुईं। जिन मामलों को तुरंत हल नहीं किया जा सका, उन्हें तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को कहा गया कि सभी शिकायतों की एंट्री एटीआर पोर्टल पर सही तरीके से करें, ताकि बाद में किसी केस को दोबारा खोलने की जरूरत न पड़े।
एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद बनाने में मदद कर रहे हैं और सेवाएं ज्यादा पारदर्शी हो रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों में आकर अपनी समस्याएं जरूर दर्ज कराएं।
इस दौरान नगर निगम और अन्य विभागों के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।




