
file photo source: social media
बैहना, म़डी , 7 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में हीटर की तपिश से बिस्तर में आग लगने के करण एक व्यक्ति झुलस कर जिंदा जल गया। घटना कल रात की है । छियालीस वर्षीय व्यक्ति की पत्नी बच्चे के साथ मायके गई थी। धटना के समय घर कोई नहीं था।
जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड 15 दौहंदी के चक्कर कस्बे में कल रात हीटर से बिस्तर में आग से लगने एक व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना का पता मंगलवार सुबह पता चला। जानकारी के अनुसार पवन कुमार (46) पुत्र स्व. हरिया राम कल रात को ठंड से बचने के लिए कमरे में बिस्तर के साथ हीटर लगाकर सोया हुआ था। इस दौरान रात को किसी समय बिस्तर में आग लग गई और पवन की जलकर मौत हो गई।पूर्व प्रधान चलाह पंचायत महंत भारद्वाज ने बताया कि घटना का पता आज सुबह लगा, जब मृतक की भाभी उसे खाना देने के लिए पवन के घर पहुंची। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वह बिस्तर पर जली हुई अवस्था में उसका जली अवस्था मे शव पड़ा था।परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।