file photo source: social media

file photo source: social media
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने यमुना के पानी में ज़हर होने का दावा किया था। मुख्यमंत्री ने इसे पूरी तरह झूठा, आधारहीन और भ्रामक करार देते हुए केजरीवाल से उनके दावे का सबूत पेश करने की मांग की।
cm नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इंजीनियरों ने किस आधार पर निष्कर्ष निकाला कि पानी में ज़हर है। उन्होंने केजरीवाल से सीधा सवाल किया:

मुख्यमंत्री सैनी ने अरविंद केजरीवाल के बयान को हरियाणा की जनता और उनकी आस्था का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना को पवित्र नदी मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं। ऐसे में यह सोचना भी गलत है कि हरियाणा के लोग यमुना के पानी में ज़हर मिला सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह बयान उस माटी का भी अपमान है जहाँ वे खुद पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, “हरियाणा के लोग ईमानदार और सच्चे हैं। वे कभी भी पवित्र यमुना को दूषित नहीं करेंगे। केजरीवाल को हरियाणा के लोगों पर झूठे आरोप लगाने से पहले सोचना चाहिए।”
मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि 2020 में अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर वे यमुना को दूषित होने से नहीं बचा सके तो दोबारा वोट नहीं मांगेंगे। लेकिन, अब चुनावी हार के डर से वे गलत बयानबाजी कर रहे हैं और मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

